बेलांव हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपी बरी, 15 साल बाद आया फैसला

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, जौनपुर : बेलांव हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपी बरी किए गए।

जौनपुर जिले के केराकत के बेलांव में हुए संजय निषाद व नंदलाल निषाद हत्याकांड में बृहस्पतिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कुल चारों आरोपी बरी हो गए हैं।

दर्ज हो चुका है आरोपियों का बयान
अपर सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व में चारों आरोपियों का बयान दर्ज हो गया था। बयान में सभी ने खुद को निर्दोष बताया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उन्हें राजनीतिक विद्वेषवश फंसाये जाने की बात कही थी। बता दें कि एक अप्रैल 2010 को 5.15 बजे सुबह बेलांव घाट बैरियर के पास टोल टैक्स के विवाद में संजय निषाद व नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ये था आरोप
आरोप है कि ठेकेदारी की रंजिश को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ ही आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिला किया। कोर्ट में गवाहों के बयान भी दर्ज हुए हैं। एडीजीसी लाल बहादुर पाल ने 20 गवाहों को परीक्षित कराया। बृहस्पतिवार को इस मामले में फैसला आने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *