अपनादल अनुप्रिया गुट के बागी नेता आज लखनऊ में कर सकते हैं नए संगठन की घोषणा; बगावत करने वालों में कई दिग्गज
स्वदेशी टाइम्स, कानपुर : अपनादल अनुप्रिया गुट के बागी नेता आज लखनऊ में नए संगठन की घोषणा कर सकते हैं। अपना मोर्चा बनाने की योजना है। बगावत करने वालों में पार्टी के कई दिग्गज नाम शामिल हैं। बागी नेता अभी तक दो बैठकें कर चुके हैं। घोषणा के बाद दिल्ली में भाजपा संघ समन्वयक अरुण कुमार से भी मिलेंगे।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उत्तर प्रदेश में अहम सदस्य अपनादल सोनेलाल के अनुप्रिया पटेल गुट में फिर से आपसी कलह शुरू हो गई है। पार्टी के पूर्व पदाधिकारी बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में 2017 से अभी तक पार्टी से अलग हुए और वर्तमान में पार्टी की नीतियों से नाराज नेता एक नए दल के रूप में एकजुट होकर सियासी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में अबतक हुई दो बैठकों के बाद इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहली जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित बैठक में इसका आधिकारिक एलान हो सकता है। इस नए संगठन का नाम अपना मोर्चा प्रस्तावित है।
