105 स्थानों पर अदा की गई जनपद में ईद की नमाज

Spread the love

64 ईदगाहों एवं 41 मस्जिदों में पढ़ी नमाज, की अमन दुआ

स्वदेशी टाइम्स, कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा: जनपद में ईद-उल-अजहा की नमाज 105 स्थानों पर अता की गई। जिनमें 64 ईदगाहों एवं 41 मस्जिदों में नमाज पढ़ी गईं। वहीं मुल्क में अमन की दुआ की गई। ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाहों और मस्जिदों पर नमाज अता करने पहुंचे। जहां नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारक वाद दी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के बाद लोग एक दूसरे के गले मिले।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
जनपद में पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों की मदद से क्षेत्र में निगरानी रखी गई। वहीं विभिन्न स्थानों पर पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा। डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, तीनों सीओ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखे। ईदगाहों व मस्जिदों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

स्वच्छता व्यवस्था रही सुदृढ़

नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के द्वारा ईद के मद्देनजर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। सुबह से ही ईदगाहों एवं मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी की। नगर को धोकर चूने से सजाया गया, जिससे लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में नमाज अदा करने का अवसर मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *