पाकिस्तान के लिए जासूसी में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज कनेक्शन की जांच शुरू

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, प्रयागराज: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज कनेक्शन की जांच शुरू हो गई गई। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी एकत्र करने में जुट गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि वह क्यों व कैसे आई थी।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज कनेक्शन की जांच शुरू हो गई गई। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी एकत्र करने में जुट गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि वह क्यों व कैसे आई थी। उसके आने के पीछे की वजह क्या थी। एक दिन पहले यह बात सामने आई कि वह चार महीने पहले महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आई थी। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन वह महाकुंभ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूमी थी।

सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियाें ने उसके इस दौरे के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। यह पता किया जा रहा है कि वह यहां किन लोगों के साथ आई। वह किस तरह दिल्ली से प्रयागराज पहुंची और यहां किन-किन लोगों से मिली। कौन-कौन से स्थान थे, जहां वह गई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां आने के दौरान उसने किसी संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क तो नहीं किया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति एक यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर है, जिसे 16 मई को गिरफ्तार किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *