बेंगलुरु में बारिश का कहर, करंट लगने से 2 लोगों की मौत

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, बेंगलुरु: बेंगलुरु में घर में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनमोहन कामत (63) और दिनेश (12) के रूप में हुई है। मीको लेआउट पुलिस के अनुसार कामत बीटीएम सेकंड स्टेज के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट में रहते थे और उन्होंने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *