उधम सिंह नगर की ओर से कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत |
स्वदेशी टाइम्स, काशीपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की ओर से कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें धन वसूली समेत विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव योगेश कुमार सागर ने बताया कि 10 मई को रुद्रपुर में जिला न्यायालय समेत काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, सितारगंज, किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
इसमें प्री लिटीगेशन के वाद भरण पोषण, धन वसूली, धारा 138 एनआई एक्ट, श्रम विवाद, आपराधिक शमनीय मामले, विद्युत व जल कर बिल संबंधित आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
