महिला मंगल दल की पहल, शादी समारोह में शराब परोसी तो लगेगा 21 हजार का जुर्माना

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न गांवों में शराबबंदी एक मुहीम का रूप ले चुकी है। इसी क्रम में अब भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली गांव में भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। महिला मंगल दल की ओर से गांव में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली में महिला मंगल अध्यक्ष पवित्रा देवी की अध्यक्षता में महिलाओं और युवाओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी शादी और समारोह में शराब परोसने वाले लोगों पर 21 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना महिला मंगल दल की ओर से लगाया जाएगा।

वहीं शराबबंदी मुहीम की निगरानी भी महिलाएं करेंगी। महिलाओं का कहना है कि गांव में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अपने बच्चों की शादियों के लिए कई बार कर्जा लेना पड़ता है। आज के दिखावे रूपी समाज में गरीब परिवारों को भी शराब परोसनी पड़ती है। इस मौके पर संदीप राणा, मनवीरी देवी, संगीता देवी, पंकज राणा मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *