बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान सीमा में ड्रैगन के 10 युद्धपोत और 13 फाइटर जैट हुए ट्रैक
ताइपे: ताइवान और चीन के बीच तनातनी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताइवान रक्षा मंत्रालय ने ताइवान के आसपास एक बड़ी चीनी सैन्य स्थिति को ट्रैक किया। बता दें कि ताइवान ने अपने आसपास के क्षेत्र में 13 चीनी सैन्य विमानों,10 नौसैनिकों और 4 तट रक्षक जहाजों को ट्रैक किया।
मंत्रालय के बयान के अनुसार, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 13 विमान,चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के 10 जहाज और चीन कोस्ट गार्ड (सीसीजी) के चार जहाज को देश भर में ऑपरेट करते देखे गए।
इनमें से 11 विमान मध्य रेखा को पार कर देश के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में एंटर कर गए। ‘ताइवान के आसपास सक्रिय 13 पीएलए विमान, 10 पीएलएएन जहाज और 4 सीसीजी जहाजों का आज सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) पता चला। 11 विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड (एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन) में एंटर कर गए।’ ताइवान के एमएनडी ने एक्स पर एक पोस्ट में ये बात शेयर की है।
