घोषित हुए कोस्ट गार्ड स्टेज 1 लिखित परीक्षा के नतीजे, इस लिंक से देखें परिणाम

Spread the love
स्वदेशीटाइम्स, नई दिल्ली: कोस्ट गार्ड CGEPT 02/2024 के स्टेज 1 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने कोस्ट गार्ड इनरोल्ड पर्सोनेल टेस्ट (CGEPT) 02/2024 के पहले चरण यानी स्टेज 1 में आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ICG द्वारा नतीजों (ICG Coast Guard Result 2024) की घोषणा आज यानी मंगलवार, 28 मई को की गई और इसके साथ ही परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindiancoastguard.cdac.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

ICG Coast Guard Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम

ऐसे में जो उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा आयोजित अप्रैल 2024 के दौरान आयोजित CGEPT 02/2024 के स्टेज 1 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने के लिए भर्ती पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद उम्मीदवार को होम पेज पर दिए गए स्टेज 1 रिजल्ट लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। कैंडिडेट्स को रिजल्ट पेज पर अपनी पंजीकृत ईमेल आइडी और पासवर्ड की डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। जिन उम्मीदवारों को ICG द्वारा CGEPT 02/2024 के स्टेज 1 में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उन्हें अगले चरण में आयोजित किए जाने में स्टेज 2 में सम्मिलित होना होगा। इस स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा जारी किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर विजिट करें। बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने कोस्ट गार्ड इनरोल्ड पर्सोनेल टेस्ट (CGEPT) 02/2024 के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित की थी। इस की परीक्षा के लिए ICG ने नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पदों पर भर्ती किए जाने की घोषणा की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *