गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे कल सुबह 8 होंगे घोषित, परिणाम लिंक gseb.org पर होगा एक्टिव
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। गुजरात सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने वर्ष 2023-24 के दौरान सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात बोर्ड SSC के नतीजों की घोषणा कल यानी शनिवार, 11 मई 2024 की सुबह 8 बजे को करेगा। औपचारिक ऐलान के बाद परीक्षाफल (GSHSEB Class 10th SSC Result 2024 Live Updates) देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर एक्टिव किया जाएगा।
