राजस्थान के अलवर में महिला और उसके तीन बच्चों का मिला शव

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, अलवर: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर में मंगलवार 5 मार्च की सुबह 35 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चे अपने घर पर मृत पाए गए। ये जानकारी पुलिस के द्वारा मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के भाई ने कथित आत्महत्या की जानकारी दी है। शव को देखने पर पहली नजर में ऐसा लगता है कि उनकी मौत जहर से हुई है लेकिन पुलिस ने अभी तक आत्महत्या से इनकार नहीं किया है।

हत्या या आत्महत्या, बना हुआ है रहस्य

बता दें कि स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा कि शव नीले पड़ गए थे। हम उसकी जांच कर रहे हैं कि जहर उन्होंने खाया या उन्हें खिलाया गया। महिला की पहचान मंजू के रूप में हुई है,जो डुहार चौगान गांव में अपने बच्चों के साथ रहती थी। अलवर थाना गाज़ी के एसएचओ राजेश मीना ने बताया कि सुबह आठ बजे हमें मृतका के भाई ने बताया कि मेरी बहन और तीन बच्चों ने सुसाइड कर लिया है। मृतका का नाम मंजू है। साथ ही उसके बच्चों में दो उसकी बेटी और एक बेटा है। मृतका की बॉडी नीली पड गई थी, दिखने से ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने जहर खाया है या खिलाया गया है। फिल्हाल इसकी जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *