यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट डेट जल्द, इन डेट्स में घोषित हो सकते हैं नतीजे
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को अब अपने बोर्ड रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 25 अप्रैल 2024 से पहले जारी किया जा सकता है। UPMSP की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव हो जाएगा।