45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, VIDEO Viral होते ही पटवारी निलंबित

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, छत्तीसगढ़ : Durg Patwari Rishwat दुर्ग जिले में रिश्वतखोरी के आरोप में एक पटवारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर पर भूमि बंटवारे के बदले 45 हजार रुपये लेने का आरोप लगा था। पीड़ित पक्ष ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SDM ने जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान भूमिस्वामी, पक्षकार और हल्का पटवारी के बयान दर्ज किए गए। प्रारंभिक जांच में कर्तव्य में लापरवाही और आचरण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया।

SDM द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय अहिवारा तहसील कार्यालय रहेगा। साथ ही नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *