स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, 30 दिन तक नहीं कटेगी बिजली

स्मार्ट मीटर

स्वदेशी टाइम्स, स्मार्ट मीटर : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब एक किलोवॉट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को रिचार्ज खत्म होने के बाद तुरंत बिजली कटने का डर नहीं रहेगा। उन्हें रिचार्ज कराने के लिए पहले के 3 दिन के बजाय अब पूरे 30 दिन का समय दिया जाएगा। इस फैसले से जिले के लगभग 2 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के आगरा जोन में करीब 4.5 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.70 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि बाकी 2.70 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदले जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं में लगभग 22 हजार ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक बिल जमा नहीं किया है। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की टीमें घर-घर जाकर संपर्क कर रही हैं और 114 स्थानों पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

भोपाल में छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला, संगठन ने दी घेराव की चेतावनी

मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी के अनुसार, स्मार्ट मीटर से बिजली करीब 2 प्रतिशत सस्ती मिलेगी। साथ ही, एक किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं को रिचार्ज के लिए 30 दिन की मोहलत दी गई है, लेकिन 2 किलोवॉट से अधिक क्षमता वाले कनेक्शन पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद मैनुअल बिलिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है। उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना जरूरी होगा, ताकि उन्हें बिल और रिचार्ज से जुड़ी सभी जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल सके। इसके अलावा उपभोक्ता वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *