भोपाल में छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला, संगठन ने दी घेराव की चेतावनी

भोपाल में छात्रा से कथित दुष्कर्म का मामला, संगठन ने दी घेराव की चेतावनी

स्वदेशी टाइम्स, भोपाल: राजधानी में एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म, पहचान छिपाकर संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए पीड़िता से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कमेटी ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके एक सहपाठी ने नाम और पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए, बाद में ब्लैकमेल किया और शारीरिक शोषण किया। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। छात्रा ने आरोपी के दो साथियों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, वह तीन माह की गर्भवती है और उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस पर लापरवाही और समझौते के दबाव का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया गया, जिससे उसका भरोसा कमजोर हुआ है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: रनवे पर धधका विमान का इंजन, 6 यात्री घायल

पीड़िता ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले को लेकर शहर में सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *