ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, किसान गंभीर घायल

स्वदेशी टाइम्स, बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के आठनेर-बैतूल मार्ग पर तेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अनाज से भरे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। घटना में सेहरा गांव का ट्रैक्टर चालक किसान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने ट्रक ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया,जबकि किसान का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *