खाने के लिए खूनी विवाद: युवक ने सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर सुलाई मौत की नींद

स्वदेशी टाइम्स, संभल : हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बेटे ने अपनी सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर मौत की नींद सुला दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला बहजोई के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी का है. जहां बीती रात युवक ने सौतेली मां को खाना बनाने के लिए कहा. जब उसकी मां ने इंकार किया तो विवाद करना शुरू कर दिया. इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने पास में रखे हथौड़े को उठाया और हमला कर दिया. हमले में मां की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस बिना देरी किए हुए मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आए दिन खाने को लेकर विवाद हुआ करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *