गैस की किल्लत से हड़कंप: राजधानी में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : सरकार ने अब गैस बुकिंग का समय 25 दिन कर दिया है। जिसके चलते अब कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बाधित हुई है।
शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। सप्लाई में आई बाधा के कारण दून में करीब दो दिन का बैकलॉग हो गया है। स्थिति को देखते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बुकिंग नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
