डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- कफ सिरप कांड के अपराधी को उल्टा लटकाया जाएगा |
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कोडिन कफ सिरप कांड को लेकर सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और अखिलेश यादव किसी को नहीं बचा सकते।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर शनिवार को फिर निशाना साधा। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, समाजवादी पार्टी और माफिया एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। कोडिन कफ सिरप के पीछे जो भी दोषी होगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस और ED की जांच चल रही है। अखिलेश यादव किसी को नहीं बचा सकते।