यूपी BJP अध्यक्ष चुनाव: बीजेपी Office पर बढ़ी हलचल, विनोद तावड़े साथ CM योगी भी पहुंचे |
स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 14 दिसंबर को होगी। इसके लिए 464 मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है।
यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन कल यानी 14 दिसंबर को होना है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में काफी चर्चा है। शनिवार को दोपहर में 12 बजे लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, ओपी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे। वहीं, थोड़ी देर में विनोद तावड़े, पीयूष गोयल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यालय पहुंच गए हैं।
वहीं, बीते शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की थी।
इनको सौंपी गई जिम्मेदारी
चुनाव संपन्न कराने के लिए दोनों उप मुख्यमंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को नामांकन की व्यवस्था केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश महामंत्री संजय राय संभालेंगे। रविवार को मतदान कराने की जिम्मेदारी ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को दी गई है। रविवार को केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों समेत करीब 3500 पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
