Uttarakhand: नए सिरे से उम्मीद की किरण: चिल्ला जोन में शुरू हुई हाथी सफारी
स्वदेशी टाइम्स, ऋषिकेश: राजाजी टाइगर रिजर्व के चिल्ला जोन में हाथी सफारी की शुरुआत हो गई। सफारी वाले हर हाथी का अनोखा है सफर है। हर एक की अपनी अनोखी, भावुक और प्रेरक कहानी, जो बताती है कि धैर्य, करुणा और देखभाल किसी भी जीवन को बदल सकती है। इस वर्ष चिल्ला पर्यटन जोन में इन्ही हाथियों के साथ हाथी सफारी को पुनः आरंभ किया गया है, जिसका संचालन राधा व रंगीली कर रही हैं।
राजाजी टाइगर रिजर्व के चिल्ला जोन में हाथी सफारी की शुरुआत ने न सिर्फ पर्यटन के एक नए अध्याय को खोला है, बल्कि यह उस मानवीय संवेदना और संरक्षण-भावना की भी मिसाल है, जिसने कई संघर्षग्रस्त, घायल या अनाथ हाथियों को नया जीवन दिया है। यह सिर्फ पर्यटन की एक विधा नहीं बल्कि सह अस्तित्व की उम्मीद जगाती सात हाथियों की मार्मिक कहानी भी है।
चिल्ला हाथी शिविर इस समय सात रेस्क्यू हाथियों का घर है। हर एक की अपनी अनोखी, भावुक और प्रेरक कहानी, जो बताती है कि धैर्य, करुणा और देखभाल किसी भी जीवन को बदल सकती है। इस वर्ष चिल्ला पर्यटन जोन में इन्ही हाथियों के साथ हाथी सफारी को पुनः आरंभ किया गया है, जिसका संचालन राधा व रंगीली कर रही हैं।
