UP: खेलते-खेलते गायब हुईं तीन बहनें, कुएं में मिला शव — गांव में सनसनी
स्वदेशी टाइम्स, महोबा: अजनर थाना क्षेत्र में खेलते समय लापता हुईं तीन सगी बहनों के शव कुएं में उतराते मिले हैं। ग्रामीण इस मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। वहीं, सूचना पर पहुंचे एसपी प्रबल प्रताप सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
महोबा जिले में थाना अजनर के आरी गांव में खेलते समय घर से निकलीं तीन सगी बहनों के शव गांव के बाहर बने कुएं में उतराते मिले। ग्रामीण मामले की संदिग्ध बता रहे है। सूचना पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह मौके पर पहुंची हैं। घटना की जांच चल रही है।