तेज गति से बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 2 युवकों की जल कर मौत

स्वदेशी टाइम्स, मथुरा:  मथुरा जिले के मांट थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रही एक बाइक बिजली के खंभे से टकराई और उसमें आग लग गई जिससे उस पर सवार दो युवकों की जल कर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में सोमवार रात मांट-वृन्दावन रोड पर हाथी बाबा आश्रम के पास तेज गति से जा रही एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और तत्काल उसमें आग लग गई।