एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, MPBSE करेगा डेट की घोषणा

स्वदेशी टाइम्स,नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ 25 अप्रैल तक कभी भी घोषित हो सकता है। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद नतीजों का लिंक mpbse.nic.in एवं mpresults.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा जहां से आप रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।