तेलंगाना के मेडक में हिंसक झड़प, पुलिस ने राजा सिंह को किया गिरफ्तार

स्वदेशीटाइम्स, तेलंगाना। तेलंगाना के भाजपा नेता राजा सिंह को शमशाबाद हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडक जाते वक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बता दें कि मेडक में मवेशी तस्करी के मामले में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासन ने यहां धारा 144 लागू लगा दी है। हिंसक झड़प में दो लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में घायल भर्ती हैं, वहां पर भी लोगों ने हमला किया। धारा 144 लागू होने की वजह से अब चार से अधिक लोग एक स्थान पर नहीं जुट सकते हैं।

राजा सिंह ने क्या कहा?

राजा सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि तेलंगाना पुलिस ने मुझे हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। मैं मेडक में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहा था, जिन पर गुंडों ने हमला किया था। हालांकि राजा सिंह ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उनकी हालत के बारे में जाना और पुलिस से हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं।

पुलिस अधीक्षक बोले- स्थिति नियंत्रण में

मेडक के पुलिस अधीक्षक बी बाला स्वामी ने बताया कि क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। लोगों ने सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन भी किया