UP: प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी…घर में मिली लाश देख कांप उठे घरवाले

स्वदेशी टाइम्स, कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक युवक का शव प्रेमिका के घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और घरवाले पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर माफी में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक की लाश फंदे पर लटकती मिली। युवक के परिजन ने प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी ढोलना मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 ढोलना थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर माफी निवासी लोकेंद्र (21) पुत्र रमेश चंद्र शुक्रवार को सुबह करीब 11:00 बजे दूसरे मोहल्ले में रहने वाली प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। दोपहर करीब 12:00 बजे लोकेंद्र के परिजनों को पता चला कि उसकी लाश प्रेमिका के घर पर फंदे से लटकी हुई है।
जानकारी मिलने पर युवक के परिजन प्रेमिका के घर की ओर दौड़ पड़े। युवक के परिजनों का आरोप है कि जब वह वहां पहुंचे तो प्रेमिका फंदे रस्सी काट रही थी। परिजनों ने प्रेमिका के घर वालों पर युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान, ढोलना कोतवाली प्रभारी गोविंद शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास रहने वाले ग्रामीण और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।