देवी अहिल्या की स्मृति में विशेष सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी, ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में लाखों महिलाओं से करेंगे संवाद

स्वदेशी टाइम्स, भोपाल: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में लाखों महिलाओं से संवाद करते हुए देवी अहिल्या की स्मृति में 300 रुपए का विशेष सिक्का जारी करेंगे। मोदी की मौजूदगी वाले इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।