खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का भरोसा, सरकार का बड़ा ऐलान

स्वदेशी टाइम्स, लखनऊ : कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर मुख्य अतिथि ने उनकी सराहना की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति का आकलन केवल जीडीपी से नहीं, बल्कि खेलों में उसके प्रदर्शन से भी किया जाना चाहिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां खेलों के प्रति जुनून और खिलाड़ियों को मिलने वाला सम्मान प्रेरणादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष और अधिक भव्य रूप में आयोजित की जाएगी।

वहीं खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में अब खेलों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। ओलंपिक, एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में नियुक्त किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर ललित उपाध्याय और अर्जुन देशवाल को डीएसपी बनाया जा चुका है, जबकि अन्य खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि पदक विजेताओं की इनामी राशि में दो से चार गुना तक बढ़ोतरी की गई है और पुलिस विभाग में 500 से अधिक खिलाड़ियों की भर्ती हो चुकी है। साथ ही उन्होंने पुरानी सोच ‘खेलोगे कूदोगे होगे खराब’ को गलत बताते हुए ‘खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी’ का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, नीरज बोरा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *