गुरुग्राम के सेक्टर-51 में झुग्गियों में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

स्वदेशी टाइम्स, गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-51 के पास स्थित झुग्गी बस्ती में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और उसे फैलने से रोकने की है।

राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। झुग्गी में रहने वाले अधिकतर लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *