पहचान छिपाकर संबंध बनाने का मामला, आरोपी हिरासत में
स्वदेशी टाइम्स, धामनोद : मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि एक युवक ने पहले अपनी पहचान छिपाकर खुद को “आदित्य ठाकुर” बताया और एक युवती से संबंध बनाए। बाद में उसकी असली पहचान सामने आने पर विवाद बढ़ गया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग समय पर उसके साथ गलत काम किया और बाद में धमकियां भी दीं। आरोप यह भी है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उस पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
