पीएम आवास योजना के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद सहायक सचिव, वीडियो वायरल

स्वदेशी टाइम्स, श्योपुर: मध्यप्रदेश में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं रहे है। ताजा मामला प्रदेश के श्योपुर जिले में पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने केनाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट काम नहीं करता है।

दरअसल मामला प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने का है। जहां योजना के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हलगांवडा बुजुर्ग के सहायक सचिव इंदर सिंह मीणा का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी पीएम आवास योजना में घर दिलवाने के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ है।

वीडियो में नोटों को गिनते हुए नजर आ रहा

वायरल वीडियो में रिश्वत लेने के बाद आरोपी सहायक सचिव नोटों को गिनते हुए नजर आ रहा है। रिश्वत लेने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में किसी ने भी शिकायत नहीं है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग

आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है या इस मामले में भी लीपापोती कर दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *