केस वापस लेने के लिए पीड़िता को धमकी, जबलपुर देह व्यापार कांड में BJP पूर्व मंडल अध्यक्ष की मां समेत अन्य पर FIR

स्वदेशी टाइम्स, जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बंधक बनाकर देह व्यापार कराने के मामले में पीड़िता को अब धमकियां दी जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, असम की एक युवती को जबरन बंधक बनाकर उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की शिकायत जबलपुर के ओमती थाने में दर्ज कराई थी।

इस मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के खिलाफ पहले ही केस दर्ज हो चुका है। अब इस मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस पर FIR वापस लेने और समझौता करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़िता का कहना है कि उसे धमकाकर केस वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां और अन्य लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *