गिरफ्तारी के डर से दूल्हा फरार: उज्जैन से रतलाम लेकर गया था बारात, खुला चौंकाने वाला राज

स्वदेशी टाइम्स, उज्जैन : रतलाम में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे और सन्नाटे में बदल गया, जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज होने की सूचना मिली। आरोपी पर उज्जैन की एक 15 वर्षीय नाबालिग ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा शादी वाले दिन ही हुआ, जब पता चला कि पीड़िता गर्भवती है।

पुलिस के अनुसार, घटना जनवरी 2026 की है, जब अभिषेक सेन ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ गलत काम किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की शादी तय होने के बाद, पीड़िता ने मानसिक तनाव में आकर 6 अप्रैल को एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश की। 8 अप्रैल को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की, जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।

गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दुल्हन पक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर शादी रुकवाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अभिषेक रतलाम पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

रतलाम की युवती से होने वाली थी शादी

पुलिस की टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लेने का दावा किया है। आरोपी अभिषेक सेन बड़नगर थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी का रहने वाला है। जिसकी शादी रतलाम की एक युवती से होने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही रैप का कारनामा उजागर हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *