पति-पत्नी की कहासुनी बनी मौत की वजह, युवक की हरकत से दहला इलाका

स्वदेशी टाइम्स, मेरठ : एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने खुद के ऊपर और अपनी पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. आग में झुलसने से दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

बता दें कि पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमरनगर का है. जहां रहने वाले जुबेर की 3 साल पहले कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी निदा से शादी हुई थी. शादी के दोनों 2 बच्चे हुए. घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि गुस्से में जुबेर ने खुद पर और पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया. इस दौरान माचिस दिखाते हुए जुबेर ने आग लगाने की धमकी दी.

वहीं जुबेर के हाथ में माचिस देखकर निदा ने छीनने की कोशिश की. छीना-झपटी में माचिस जल गई. इस दौरान दोनों आग की चपेट में आ गए. आग लगते ही दोनों चीखने लगे. आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग बुझाई. उसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. विवाद के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *