बम की धमकी से मचा हड़कंप, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में तलाशी
स्वदेशी टाइम्स, नई दिल्ली : धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को तुरंत कॉलेज परिसरों में भेजा गया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर पूरे कॉलेज में तलाशी अभियान चला रहे हैं।
आज सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के दो प्रतिष्ठित कॉलेज, रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज, को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खाली करा लिया गया। इस सूचना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
