नदी में डूब रहे गुजरात के 3 श्रद्धालुओं की होमगार्ड और SDRF ने बचाई जान
स्वदेशी टाइम्स, उज्जैन : शिप्रा नदी के गुरु नानक घाट पर एक दुःखद घटना में तीन श्रद्धालु अचानक डूबने लगे, लेकिन होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनकी जान बचा ली।
गुजरात से आए श्रद्धालु गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके
22 वर्षीय जतिन, जो गुजरात से आए थे, स्नान के दौरान गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके साथी 23 वर्षीय भंवर सिंह और 26 वर्षीय ऋषि ने भी नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे भी संकट में पड़ गए। इस बीच, नदी पर तैनात होमगार्ड और एसडीआरएफ के सैनिकों ने बिना समय गंवाए तुरंत यूनिफॉर्म सहित नदी में कूदकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इन जवानों की रही भूमिका
सभी श्रद्धालु अब सुरक्षित हैं और उन्होंने जवानों की बहादुरी की सराहना की। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जवान माखन परमार, शुभम शर्मा, सनी परमार, राहुल मंगलेश्वरी और राहुल परिहार की मुख्य भूमिका रही। श्रद्धालुओं ने उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।
