फिर बावनखेड़ी कांड जैसी घटना ! परिवार को बेहोश कर युवती प्रेमी के साथ फरार, 5 अप्रैल को आनी थी बरात
स्वदेशी टाइम्स, अमरोहा : यूपी के अमरोहा में नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार को बेहोश कर युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की पांच अप्रैल को बरात आनी थी। इस मामले ने एक बार फिर चर्चित बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिला दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
अमरोहा जिले के चर्चित बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिलाने वाली एक सनसनीखेज घटना थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ फरार हो गई।
