अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत
स्वदेशी टाइम्स, गोंडा: जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
तीन लोगों की मौत
यह पूरा मामला जिले के खोडारे थाना क्षेत्र का है। जहां बभनान-गौरा चौकी मार्ग के बुकनापुर गांव पर देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार श्रीश्याम (19 वर्षीय), अमरदीप सक्सेना (23 वर्षीय) और रितिक (20 वर्षीय) की मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। फरार वाहन की तलाश के पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
