महिला के साथ गैंगरेप: 4-5 लोगों ने अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम, पेट्रोल डलवाने निकली थी पीड़िता

स्वदेशी टाइम्स, भोपाल : राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। परिवार वालों के अनुसार, महिला घर से अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने निकली थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब पिता और भाई ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब 2:30 बजे महिला बेसुध हालत में घर पहुंची।

परिवार को अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने कहा कि मनोहर डेयरी बस स्टैंड वाले पेट्रोल पंप से 4 से 5 अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में बिठाकर कहीं ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ मारपीट भी की गई। परिवार ने तुरंत उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच की शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला फिलहाल हनुमानगंज औरमंगलवारा थाना क्षेत्र के बीच अटका हुआ है। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वारदात हनुमानगंज थाने के अंतर्गत हुई या मंगलवारा थाने में। मंगलवारा थाने की पुलिस टीम हामिदिया अस्पताल पहुंचकर महिला और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। दोनों थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

आरोपियों की तलाश 

पुलिस ने 4-5 अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के पेट्रोल पंप की जांच की जा रही है। महिला के स्वास्थ्य रिपोर्ट और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *