ड्यूटी जा रही नर्स पर चाकू से हमला, खंगाले सीसीटीवी कैमरे; मचा हड़कंप

स्वदेशी टाइम्स, कोरबा: सरेआम नर्स पर चाकू से हमला होने से शहर में हड़कंप मच गया है। घायल अवस्था में युवती अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे। पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी से नर्स अस्पताल ड्यूटी जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से घोंपा और फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिचित को काॅल कर मदद के लिए बुलाई। चाकू पीठ पर दो इंच घुसा हुआ था, इसी हालत में वह अस्पताल पहुंची।

पीड़िता पंप हाऊस की रहने वाली है और निहारिका के समीप लैब में काम करती है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *