स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतरेंगे सीएम धामी, भाजपा का चुनावी दांव तेज
स्वदेशी टाइम्स, नैनीताल : भाजपा नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे है। बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी विस चुनावों में जल्द पहुंचेंगे।
उत्तराखंड भाजपा के नेता दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन करने में जुटे हैं। इसके लिए पश्चिम बंगाल, केरल और असम में अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल व अन्य राज्यों के चुनाव में पहुंचने वाले हैं।
केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के बूथ प्रबंधन की कई बार सराहना कर चुका है। इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी राज्य संगठन के पदाधिकारियों को बुलावा आया है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अलावा युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों को भेजा गया है। असम चुनाव में भी 15 सदस्यीय टीम भेजी गई है जबकि केरल चुनाव के लिए एक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
