भीषण सड़क हादसा: कार और भूसे से भरी ट्रॉली में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत; 1 घायल

स्वदेशी टाइम्स, भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार-बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यहां ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के बैरसिया रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। चार दोस्त चाय पीने जा रहे थे। उनकी बलेनो कार और भूसे से भरी ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चारों दोस्त रात में चाय पीने के लिए निकले थे। तेज रफ्तार और अंधेरे में ट्रॉली का अचानक सामने आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ईंटखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रॉली ड्राइवर की भी तलाश कर रही है। फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुट गई है। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *