बाबा साहेब की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस
स्वदेशी टाइम्स, मेरठ : मेरठ के भगवानपुर गांव में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी।
मेरठ के लावड़ क्षेत्र के भगवानपुर गांव में माहौल खराब करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।
