भीषण सड़क हादसा: पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, पहाड़ी से नीचे गिरी गाड़ी

स्वदेशी टाइम्स, चमोली: उत्तराखंड के चमोली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार पहाड़ी से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नंदकेशरी- चिड़िगा सड़क के पास हुई है। जहां शुक्रवार रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार पहाड़ी से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी। घटना के वक्त कार में अकेला पूर्व सैनिक सवार था। घटना में मौके पर मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस को कार दुर्घटना की सूचना चिड़िगा व तलसारी के लोगों से मिलीं।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को खाई से बाहर निकाला। बताया गया कि पूर्व सैनिक अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर आ रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक की पहचान कोठी गांव निवासी पूर्व सैनिक दर्शन सिंह (43) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *