आईपीएल से पहले रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की 20 सदस्यीय टीम, राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की
स्वदेशी टाइम्स, अयोध्या : आईपीएल से पहले लखनऊ की टीम ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने नए सत्र में अच्छे प्रदर्शन की कामना की। मंदिर की भव्यता की सराहना की गई। इस आध्यात्मिक दौरे को टीम के लिए खास और प्रेरणादायक माना जा रहा है।
आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। सभी ने राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
