ईद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का संदेश: सादगी रखें, काले कपड़ों और प्रदर्शन से दूरी बनाएं
स्वदेशी टाइम्स, बरेली : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपील की है कि ईद के दिन सड़कों पर नमाज न पढ़ें। सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने सपा नेता आजम खां के पैगाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमान किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के बहकावे में न आएं। ईद खुशियों का त्योहार है। इस दिन कोई प्रदर्शन न करें।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ईद खुशी का दिन है, गम मनाने का दिन नहीं है। रमजान का पूरा महीना मुसलमानों की इबादत में गुजरता है। उसके बाद एक दिन खुशी मनाने और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का दिन आता है। इस दिन को किसी के कहने पर गम में तब्दील न करें। सपा नेता आजम खां के पैगाम पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना रजवी ने कहा कि किसी राजनीतिक व्यक्ति के बहकावे में न आएं। ईरान की कामयाबी के लिए दुआ करें। ईद पर काले कपड़े न पहनें और न ही प्रदर्शन करें।
