युवती को युवक ने चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप
स्वदेशी टाइम्स, बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां गणपति थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमगंज में फर्नीचर शोरूम पर कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करने वाली युवती को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मर्डर का खुलासा फिलहाल अभी नही हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। हत्या के कारणों का खुलासा आरोपी से पूछताछ के बाद पता चल पाएगा, फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
