चलती कार बनी आग का गोला, मौजूद लोगों में मचा हड़कंप

स्वदेशी टाइम्स, दंतेवाड़ा: जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बास्तानार घाट में एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

यह घटना नेशनल हाईवे-63 पर हुई, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैल गई और वाहन पूरी तरह जलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की। वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से हाईवे से गुजर रहे लोगों में भी काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *