उपभोक्ता विभाग ने 58 जगह मारे छापे, अवैध भंडारण पर 74 सिलिंडर जब्त, वसूला अर्थदंड
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : उत्तराखंड में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने 58 जगह छापा मारा और अवैध भंडारण पर 74 सिलिंडर जब्त किए। साथ विभाग ने अनियमितताओं पर अर्थदंड भी वसूला।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने राज्य में एलपीजी एवं ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के दृष्टिगत राज्य में 280 जगहों का निरीक्षण किया। 58 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान 74 सिलिंडर जब्त किए गए और चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
