वायरल गर्ल मोनालिसा का बयान: हमारी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई, इसे लव जिहाद न कहें
स्वदेशी टाइम्स, एंटरटेनमेंट : प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुईं माला विक्रेता मोनालिसा भोसले सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचाई है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है। मोनालिसा का परिवार भी इस शादी के खिलाफ है। इसके बाद वायरल गर्ल ने चुप्पी तोड़ी है।
महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने बीते दिन अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचाई। उन्होंने केरल में जाकर शादी की। इस शादी पर मोनालिसा का परिवार खुश नहीं है। वहीं, मोनालिसा को एक्टिंग ब्रेक देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने तो इसे ‘लव जिहाद’ तक कह दिया है। अपनी शादी पर हो रही कंट्रोवर्सी के बाद मोनालिसा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की है, जहां कहा कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है।
